Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पटना में राबड़ी आवास पर सीबीआई की दस्तक

जानकारी के अनुसार, सुबह 10.30 बजे सीबीआई के तीन-चार अधिकारी 10 सर्कुलर रोड पहुंचे और अनुमति लेकर अंदर आये। फिलहाल राबड़ी देवी से पूछताछ कर रहे हैं।

06 Mar 2023

पटना में राबड़ी आवास पर सीबीआई की दस्तक

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की तरफ से एक बार फिर से झटका लगा है। सोमवार को सीबीआई की टीम पटना में राबड़ी आवास पर पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि जमीन के बदले करीबियों को रेलवे में नौकरी देने के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। लालू परिवार से इस संबंध में पूछताछ की सूचना है।

हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसी के साथ लालू परिवार की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार, सुबह 10.30 बजे सीबीआई के तीन-चार अधिकारी 10 सर्कुलर रोड पहुंचे और अनुमति लेकर अंदर आये। फिलहाल राबड़ी देवी से पूछताछ कर रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के घोटाले के मामले में 15 मार्च को लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत अन्य आरोपितों की दिल्ली की कोर्ट में पेशी है। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत अन्य के खिलाफ दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए ये समन जारी किया है। इस मामले में कोर्ट ने 15 मार्च को सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया है। चार्जशीट में सीबीआई ने लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है।

बता दें कि दिल्ली में सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी मामले में तेजस्वी यादव ने कहा था कि हमारी पार्टी और हम तो शुरू से ही इनके निशाने पर रहे है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी आश्चर्यजनक नहीं है। CBI और ED जैसी संस्थाएं अब स्वायत्त नहीं, बल्कि भाजपा के आनुषांगिक संगठन है। विपक्ष के सभी दलों को एकताबद्ध होकर इन संस्थाओं के स्वायत्त चरित्र की बहाली का आंदोलन करना चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News